The Magic of Thinking big | बड़ी सोच का बड़ा जादू | David J. Schwartz | Book Summary in Hindi

विजेता जानते हैं कि 

फ्री में कुछ भी नही मिलता. 

The Magic of Thinking Big
The Magic of Thinking Big मतलब बड़ी सोच का चमत्कार. 
यह बुक आपको आपकी बड़ी सोच से होने वाले चमत्कारों के बारे में आपको रूबरू कराएगी जो आपको किसी भी काम में सफल होने, आपके मन को शांत रखने, अपने आपको खुश रखने, और ज़्यादा धनी होने, हर चीज़ और काम को बेहतर मैनेज करने और आपके बिज़नेस को बड़ा बनने में आपकी मदद करेगी.
The Magic of Thinking big मतलब बड़ी सोच का चमत्कार बुक को David J. Schwartz जोकि अमेरिकन मोटिवेशनल राइटर और कोच थे के द्वारा लिखा गया है. और इनको द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग के ऑथर के तौर पर सबसे ज्यादा पहचाना जाता है. यह बुक एक सेल्फ हेल्प बुक है और इस बुक की 40 लाख से ज्यादा कॉपीज़ बिक चुकी हैं.
बड़ी सोच का बड़ा जादू


इस बुक को 13 अलग-अलग चैप्टर्स में बांटा गया है जिसके हर चैप्टर्स में आपको कुछ नया जानने और सीखने
को मिलेगा. मैं इस बुक के कुछ पॉइंट आपके साथ शेयर कर रहा हूं जो आपको इस बुक को और अच्छे से समझने में आपकी मदद करेंगे.और इन सभी पॉइंट्स को और अच्छे से समझने के लिए आपको थोड़ा समय निकालकर एक बार इस बुक को जरूर पढ़ना चाहिए.
1. नेत्र दृष्टि भौतिक दृष्टि है जो बाहर की चीजों की इमेज बनाती है और सिर्फ वास्तविकता दिखाती है.
2. मस्तिष्क दृष्टि यह देखने की शक्ति नहीं है कि क्या मौजूद है बल्कि यह देखने की शक्ति है कि इंसान की बुद्धि के प्रयोग के बाद क्या संभव हो सकता है.
3. मस्तिक दृष्टि सपने देखने की और भविष्य बनाने की दृष्टि है.
4. विजेता जानते हैं कि मुफ्त में कुछ भी नही मिलता..
5. इंसान को कोई भी व्यवसाय अमीर नहीं बनाता इंसान खुद अपने आप को अमीर बनाता है.
6. आप जैसे जैसे लोगों के साथ उठते बैठते हैं देर सवेर वैसे ही बन जाते हैं.
7. धन कमाने के लिए समय का सही निवेश कीजिए.
8. अपने काम से प्यार करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें.
9. सेवा पहले रखें पैसा अपने आप आएगा.
10. हर कोई अमीर बनना चाहता है अगर आप यह दिखा दे कि वह कैसे और ज़्यादा कमा सकता है तो उसका आप को और अधिक सहयोग मिलेगा.
11.मैं किस तरह लोगों को अधिक आनंद लेने में मदद कर सकता हूं या फिर करके दिखा दे.
12.लोगों का दिल जीतने के लिए उनकी सच्ची प्रशंसा करें.
13. बदला लेने के बजाय आगे बढ़ने का फैसला करें.
14. हम किसी चीज के बारे में जितना ज्यादा जानते हैं तो हमें उतना ज़्यादा मालूम होता है कि हम कुछ नहीं जानते.
15. ज्ञान से, ज़्यादा सीखने की प्रेरणा मिलती है.
16. ज्ञान से उत्साह फैलता है.
17.कोई नई चीज जितना उत्साह पैदा करती है उससे ज्यादा सवाल खड़ा कर देती है.
18.आपका मूल्यांकन इस बात से नहीं होता कि आप कितना करते हैं बल्कि आप अपने सहयोगियों से कितना करवाते हैं.
19. योग्यता हमें बतााती है कि लोग क्या कर सकते हैं.
20. योग्यता हमें यह नही बताती कि हम क्या करेंगे.
21. बोलते समय मुस्कुराए जो आपको सकारात्मक रखने में मदद करती है.
22. लोगों का नाम याद रखना सीखे जो यह बताती है कि दूसरों में आपकी रुचि है.
23. अपने आपको ऐसा रखें कि कोई भी व्यक्ति अगर आपके साथ रहे तो वह बिल्कुल भी डर महसूस ना करें.
24.शांत और निश्चित बनने का गुण विकसित करें ताकि कोई घटना आपको परेशान ना कर सके.
25.अहंकार से दूर रहें और रोचक बनने का प्रयास करें.
26. अपने हुनर को बाहर निकालने का प्रयास करें.
27. अपनी शिकायतों को नाली में बहा दें.
28. मैं तुम से बेहतर हूं का खेल ना खेले.
29. आपको जो पाना है उसे हासिल करने के लिए उसे ही सबसे ज्यादा महत्व दे.
30. मैं तुमसे बेहतर हूं के खेल में सामने वाले को जीतने दें.
31.ईश्वर औसत लोगों को पसंद नहीं करता क्योंकि उसने हर एक को अनूठा बनाया है ख़ास बनाया है.
32. औसत सोच से नफरत करें सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतियोगिता करने की इच्छा रखें.
33.जब तक आप बड़ी चुनौती का सामना नहीं करते तब तक आप या नहीं जान पाएंगे कि आप में कितना दम है.
34. बच्चे हमारे कहे शब्दों की बजाय हमारे किए कामों से ज्यादा सीखते हैं बच्चे जो देखते हैं वही करते हैं.
35. यह बेहतर है कि आप चुप रहे और लोग आपको मूर्ख समझें बजाय इसके आप अपना मुंह खोलें और मूर्खता साबित कर दें.
36. बिना कोशिश के सफलता नहीं मिलती.
37. हमेशा उत्कृष्ट सोचे हर काम में अपना सर्वश्रेष्ठ दें.
38. हर अवसर पर अपनी बात रखी बोलने के डर को बोल कर जीते.
39. अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दूसरों का सहयोग हासिल करें.
40. आपको जितनी भी तारीफ मिले उसका निवेश करें.
41. जब चीजें गड़बड़ हो तो सत प्रतिशत जिम्मेदारी लें.
42. अपने आप को आत्म अनुशासन पर चलाएं.
43. अपने आर्थिक स्वतंत्रता का खुद को सबसे पहले टैक्स दें.
44. जो भी आप कमाते हैं मुझे अधिकतम कर दे फिजूलखर्ची ना करें.
45. स्मार्ट तरीके से कर्ज लेना सीखे और मूर्खतापूर्ण खर्च करने से बचें.
46. आने वाले युग का स्वर्ण बने आने वाला युग आने ही वाला है.
तो जी ये इस बुक के कुछ पॉइंट्स थे जो मेने रीड करते समय नोट किए थे. उम्मीद है कि आप ज़्यादातर पॉइंट्स को अच्छे से समझ चुके होंगे और बाकी बचे पॉइंट्स को और अच्छे से समझने और जानने के लिए आप इस बुक को थोड़ा समय निकाल कर एक बार जरूर पढ़े.

Popular posts from this blog

Homo Sapiens | होमो सेपियन्स | मानव जाति का संक्षिप्त इतिहास | डॉ युवाल नोआ हरारी | Book Summary Hindi

Zero To One | Peter Thiel | ज़ीरो से वन | Blake masters | Book Summary in Hindi

Secret's of The Millionaire Mind | सीक्रेट्स ऑफ़ द मिलियनेअर माइंड | T.Harv Eker